२९४ स्वर्गीय मन्ना – यीशु मसीह पृथ्वी से मेल मिलाप उठा लेगा|

यशायाह २६:२१
क्योंकि देखो यहोवा अपने स्थान से पृथ्वी के निवासियों को उनके अधर्म का दंड देने के लिये चला आ रहा है, तब पृथ्वी अपने ऊपर बहाये गये लहू को प्रकट करेगी और घात किये हुओं को छिपा न रखेगी।

प्रकाशित वाक्य ६:३-४
और जब उस ने दूसरी मुहर खोली, तो मैं ने दूसरे प्राणी को यह कहते सुना, कि आ। फिर एक और घोड़ा निकला, जो लाल रंग का था; उसके सवार को यह अधिकार दिया गया, कि पृथ्वी पर से मेल उठा ले, ताकि लोग एक दूसरे को घात करें; और उसे एक बड़ी तलवार दी गई।